आम आदमी हूँ ।।
आम आदमी हूँ ।।
मैं सरकार को बेकार, और
बेकार को सरकार बनाने की औकात रखता हूँ
क्यों की मैं एक आम आदमी हूँ ।।
मैं सरकारी को भिखारी , और
भिखारी को सरकारी बनाने की औकात रखता हूँ
क्यों की मैं एक आम आदमी हूँ ।।
मैं मामूली क्रेता को नेता , और
नेता को गॉलगप्पे विक्रेता बनाने की औकात रखता हूँ
क्यों की मैं एक आम आदमी हूँ ।।
मैं बाज़ार को कबाड़ , और
कबाड़ को बाज़ार में बदलने की औकात रखता हूँ
क्यों की मैं एक आम आदमी हूँ ।।
मैं राजा को रंक , और
रंक को राजा बनाने की औकात रखता हूँ
क्यों की मैं एक आम आदमी हूँ ।।
मैं काले को सफेद , और
सफेद को कला करने की औकात रखता हूँ
क्यों की मैं एक आम आदमी हूँ ।।

4 Comments
Superb ❤️
ReplyDeleteThankyou💚
DeleteMind blowing,������
ReplyDeleteThankyou
Delete