भूल न जाना
ए दोस्तों हमे भूल न जाना
बड़े होकर कुछ बनकर हमसे मिलने जरूर आना
तुम्हें जिस मंजिल की चाह है उस मंजिल जरूर पाना
ए दोस्तों हमे भूल ना जाना
दूर जाकर भी हमसे दूर न होना
अपने दिलों मे हमे भी बसाना
ओ लाखों मे प्यारों , हमे भूल ना जाना
आप ही ने कहा था मर मर के जी लिए अब तो हमे जीने दो
यहाँ से विदाई लेकर यूँ ना कहना अब तो हमे पीने दो
बड़े तो हो गए हो पर
इस हसीन पल को याद करने सपनों मे ही सही लौट जरूर आना
सपनों को पूरा करने हमे भूल ना जाना
बड़े होकर कुछ बनकर हमसे मिलने जरूर आना
पर दोस्तों हमे भूल न जाना

0 Comments