मेरे गाँव की बातें

और यादव जी की दवा ,
गाँव में बहुत फेमस है ।
वो गाँव की हताई ( गपशप ) ,
और बस्ताराम की चक्की की पिसाई ,
गाँव में बहुत फेमस है ।
वो हेमाना की तलाई ,
और सरकारी स्कूल की पढ़ाई ,
गाँव में बहुत फेमस है ।
वो धन जी की कटिंग ,
और सर्वेसर के कपड़ों की फिटिंग ,
गाँव में बहुत फेमस है ।
वो नाली के गढ़े ,
और बस स्टैन्ड पर तासा के अड्डे ,
गाँव में बहुत फेमस है ।
वो गोशाला की गाय ,
और सभी के घरों की चाय ,
गाँव में बहुत फेमस है ।
वो बुजुर्गों का ज्ञान ,
और ओम जी की दुकान ,
गाँव में बहुत फेमस है ।
जहां बैठकर सब मिटाते थकान ,
वो भूल जी की दुकान ,
गाँव में बहुत फेमस है ।
जो बनती सब नेक रास्ते की सारथी ,
वो ठाकुर जी के मंदिर की आरती ।
गाँव में बहुत फेमस है ।
बहुत मेहनती है चुवाद के इंसान ,
तभी तो चलती है सबकी दुकान ,
ग्रामीण बैंक में है सब के खाते ,
कुछ ऐसी है मेरे गाँव की बातें ।

source - जमीन का नाता
#garimakikavita
अगर कविता अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे ।
आशा करती हूँ अगली मुलाकात जल्द ही होगी। 👧
0 Comments